Rajasthan Budget 2022: राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के लिए बहाल होगी पुरानी पेंशन, निकलेंगी 1 लाख नई भर्तियां

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (13:39 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राजस्थान सरकार का बजट पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने जहां 1 लाख नई भर्तियां करने की बात कही है, वहीं 1 अप्रैल 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की है। 
 
सीएम गहलोत ने कर्मचारियों की वेतन कटौती का 2017 का फैसला वापस लेने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से 1000 करोड़ का राजकोष पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। सीएम ने वंचित कर्मचारियों को 7वां वेतनामान देने की घोषणा भी की है।
 
गहलोत ने बजट भाषण के दौरान कहा कि हमने 1 लाख से अधिक नियुक्तियां दे दी हैं। 1.25 लाख पदों पर भर्तियां पक्रियाधीन हैं। इसके अलावा 1 लाख और पदों पर नई भर्ती निकाली जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्मिकों का मानदेय 20 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा के साथ ही सीएम ने 10 हजार होमगार्ड्‍स की भर्ती की भी बात कही है। 
 
हाल ही में रद्द हुई रीट परीक्षा को लेकर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जुलाई 2022 में रीट की परीक्षा होगी। रीट के पुराने स्टूडेंट्स से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले जो सुविधाएं परीक्षाओं में मिलीं थीं, वह फिर से दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि रीट में हमने भर्तियां 32000 से बढ़ाकर 62000 कर दी हैं। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एसओजी में एंटी चीटिंग सेल गठित करने की बात भी कही। 
 
कर्मचारी नेताओं ने किया स्वागत : सीएम गहलोत द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा का कर्मचारियों संगठनों ने स्वागत करते हुए कि इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख