Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दौसा में पुल से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, 4 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें दौसा में पुल से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, 4 लोगों की मौत
, सोमवार, 6 नवंबर 2023 (07:40 IST)
Rajasthan news in hindi : राजस्थान के दौसा में जयपुर से हरिद्वार जा रही एक बस पुल से रेलवे ट्रेक पर जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हुए हैं।
 
बताया जा रहा है कि हादसा दौसा कलेक्टरेट सर्कल के पास उस समय हुआ जब बस अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे रेलवे ट्रेक पर गिर गई। हादसे के बाद डीएम सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
दौसा के एडीएम राजकुमार कस्वा ने बताया कि दुर्घटना के बाद 28 लोग अस्पताल लाए गए, जिनमें से 4 मृतक हैं। हादसे की वजह से ट्रेक पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mahadev App : महादेव समेत 22 सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट अवैध घोषित, केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध