राजस्थान : विभागों का बंटवारा, गहलोत ने रखे वित्‍त और गृह, पायलट को मिला पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग

Webdunia
गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (10:25 IST)
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर तीन दिन चली खींचतान के बाद यह मामला सुलझ गया है तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महत्वपूर्ण विभाग वित्त तथा गृह अपने पास रखे हैं। देर रात करीब 2.15 बजे मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की गई जिसके अनुसार उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास पंचायती राज, विज्ञान प्रौद्योगिक और सांख्यिकी विभाग दिए गए हैं।


कैबिनेट मंत्रियों में बीडी कल्ला को ऊर्जा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, विभाग दिए हैं। शांति कुमार धारीवाल को स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग दिए हैं। परसादी लाल को उद्योग और राजकीय उपक्रम और मास्टर भंवरलाल मेघवाल को सामाजिक न्याय अधिकारिता, विभाग दिए गए हैं। लालचंद कटारिया को कृषि, पशुपालन, रघु शर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा तथा प्रमोद भाया को खान विभाग दिए हैं।

विश्वेंद्र सिंह को पर्यटन, तथा हरीश चौधरी को राजस्व विभाग दिए गए है। रमेशचंद मीणा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उदयलाल आंजना को सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं प्रताप सिंह, खाचरियावास को परिवहन विभाग दिए गए हैं और सालेह मोहम्मद को अल्पसंख्यक मामलात विभाग दिया है। राज्य मंत्रियों में गोविन्द सिंह डोटासरा को शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), पयर्टन, तथा ममता भूपेश को महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार), विभाग दिए हैं।

अर्जुन सिंह बामनिया को जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार) और भंवर सिंह भाटी को उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) विभाग दिए हैं। सुखराम विश्नोई को वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार) एवं अशोक चांदना को युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार) सैनिक कल्याण विभाग दिए हैं।

टीकाराम जूली को श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार) विभाग दिए हैं। भजनलाल जाटव को गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा राजेन्द्र सिंह यादव को आयोजना जनशक्ति (स्वतंत्र प्रभार), और डॉ. सुभाष गर्ग को तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), विभाग दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला, पत्नी की तलाश जारी

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

अगला लेख