राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल, गहलोत सरकार का ऐलान

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (22:29 IST)
जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य में फिर से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का ऐलान कर दिया है।
 
इसके बाद देश के बाकी राज्यों में भी ये बड़ा मुद्दा बनने वाला है। बाकी राज्यों में भी सरकारी कर्मचारी सरकारों के सामने ये मांग जोर-शोर से रखने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि प्रदेश में सपा की सरकारी बनी तो पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया शानदार बजट : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी वित्त वर्ष के लिए पेश अपने बजट को शानदार बताते हुए बुधवार को कहा कि इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और हर वर्ग के लोग इसका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन के कारण ही राज्य सरकार कोरोना के विकट हालात के बावजूद इतना शानदार बजट पेश कर पाई है।
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य विधानसभा में बजट (आय-व्यय अनुमान वर्ष 2022-23) पेश किया।बजट के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और हर वर्ग के लोग इसका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘भाजपा वालों को भी मन में तो स्वागत करना ही पड़ेगा, जाएंगे कहां? वे नहीं तो उनके परिवार वाले, बच्चे करेंगे।’’
 
उन्होंने कहा कि यह बजट ही ऐसा है कि जिसका स्वागत हर नागरिक को करना ही पड़ेगा क्योंकि इतनी मेहनत करके बनाया है। उन्होंने बजट में की गई कई प्रमुख घोषणाओं के रूप में सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना पर प्रकाश डाला। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी भर्तियां समय पर पूरा करना चाहती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख