Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसने कहा, दमदार गृहमंत्री हैं राजनाथसिंह

हमें फॉलो करें किसने कहा, दमदार गृहमंत्री हैं राजनाथसिंह
, शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (16:08 IST)
टीकमगढ़। गुजरात के प्रसिद्ध संत मुरारी बापू ने शनिवार को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ स्थित ओरछा में अपनी रामकथा में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री राजनाथसिंह को दमदार गृहमंत्री बताया। इसके पहले श्री सिंह ने ओरछा के प्रसिद्ध रामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए, जिसके बाद वे मुरारी बापू वाचित रामकथा में शामिल हुए। मुरारी बापू ने कथा के दौरान सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश के दमदार गृहमंत्री हैं।

आप अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान पाकिस्तान को सीधा जवाब देते हुए वापस चले आए थे, जिससे भारत की शान बढ़ी और देशवासियों ने आप पर गर्व किया।  कथा समाप्त होने के बाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बापू देश को मनोबल बढ़ाने का संदेश दे रहे हैं, जिसके माध्यम से लोग देशभक्त बन सकेंगे।

भारत विश्व गुरु तभी बन सकता है जब वह लोगों को धर्म और देश के प्रति आस्थावान बना सकें। उन्होंने कहा कि सैनिक या आर्थिक संपन्नता ही पर्याप्त नहीं होती, देश को ज्ञान विज्ञान देने का काम जो बापू कर रहे हैं, वह बिरले ही करते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नितिन पटेल को हार्दिक का प्रस्ताव, 10 विधायक तोड़ लाओ...