Dharma Sangrah

फिर सुनारिया जेल बाहर आया राम रहीम, 21 दिन की फरलो मिली

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2023 (16:39 IST)
Ram Rahim Singh: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार मामले में दोषी राम रहीम सिंह (Ram Rahim Singh) 21 दिन की 'फरलो' (furlough) (छुट्टी) मिलने के बाद मंगलवार को हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित सुनारिया जेल (Sunaria jail) से बाहर आया। इस साल यह जेल से सिंह की तीसरी अस्थायी रिहाई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सिंह (56) अपराह्न करीब 2 बजे जेल से बाहर आया।
 
अस्थायी रिहाई की अवधि के दौरान सिंह उत्तरप्रदेश के बागपत के बर्नावा में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में है। सिंह ने फरलो के लिए आवेदन किया था। वह अपनी 2 शिष्या से बलात्कार के लिए 20 वर्ष के कारावास की सजा काट रहा है।
 
इस बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने डेरा प्रमुख को 21 दिन का फरलो देने के हरियाणा सरकार के कदम पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि वह बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए सजा काट रहा है।
 
धामी ने कहा कि इससे सिख समुदाय के बीच अविश्वास के माहौल को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि डेरा प्रमुख को बार-बार जेल से अस्थायी रिहाई दी जा रही है, लेकिन सरकारें 'बंदी सिंह' (सिख कैदियों) की रिहाई के लिए सिख समुदाय द्वारा उठाई गई आवाज नहीं सुन रही हैं।
 
इससे पहले डेरा प्रमुख 30 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आया था। डेरा प्रमुख को जनवरी में 40 दिन की पैरोल दी गई थी। पिछले साल अक्टूबर में भी उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

योगी सरकार ने वंदना को दिलाई थी ट्रेनिंग, अब IITF में सॉफ्ट टॉयज की लगाएंगी प्रदर्शनी

Delhi Blast : कांग्रेस का सवाल, दिल्ली ब्लास्ट को आतंकी हमला करार देने में क्यों हुई देरी, मोदी सरकार से की यह मांग

भारत की स्वाधीनता के पक्षधर थे भगवान बिरसा मुंडा : सीएम योगी

Delhi Blast : सहारनपुर में डॉ. अदील अहमद के किराए के घर से मिला दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा बड़ा सुराग, क्या था सीक्रेट मिशन

पूर्व PM शेख हसीना को मौत की सजा देने की तैयारी, 17 नवंबर को अदालत सुनाएगी फैसला

अगला लेख