Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (21:15 IST)
Ramit Khattar denies reports of joining Congress : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने इन खबरों का खंडन किया है वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा और अपने चाचा के साथ हैं।
 
इससे पहले रोहतक से कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण बत्रा ने बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि रमित खट्टर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और पार्टी में उनका स्वागत है। रमित खट्टर को भी बत्रा और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ खड़े देखा जा सकता है।
ALSO READ: मनोहर लाल खट्टर बने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री, 9 साल तक रहे हरियाणा के सीएम
कुछ घंटे बाद रमित खट्टर रोहतक से भाजपा के उम्मीदवार मनीष ग्रोवर के साथ एक जनसभा में थे। कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर रमित खट्टर ने कहा कि वह वहां एक कप चाय पीने और बत्रा से मिलने गए थे। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम को कहा, वहां हर कोई खड़ा था। उन्होंने मेरे चारों ओर कपड़ा बांधकर तस्वीर खींची और उसे वायरल कर दिया।
ALSO READ: हरियाणा में सत्ता के पक्ष में लहर, भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी : किरण चौधरी
उन्होंने कहा, मैं अपनी पार्टी और (हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री) मनोहर लाल जी के साथ हूं। उन्होंने बत्रा के इस दावे को भी अनुचित बताया कि वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हरियाणा की 90 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और आठ अक्टूबर को मतगणना होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख