उत्‍तराखंड : पौड़ी में 125 सालों से हो रहा रामलीला का आयोजन, महिलाएं करती हैं सारे अभिनय

एन. पांडेय
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (18:57 IST)
पौड़ी। पौड़ी में पिछले 125 सालों से निरंतर आयोजित हो रही रामलीला की खासियत ये है कि यहां महिला पात्रों का अभिनय महिलाएं ही करती हैं।इस रामलीला को यूनेस्को ने भी अपना संरक्षण दिया है।बताया जाता है कि इस रामलीला की शुरुवात 1897 में कांडई गांव से हुई थी। तब गांव में ही रामलीला मंचन किया जाता था बाद में पौड़ी शहर में रामलीला का मंचन शुरू हुआ।

तब भीमल के पेड़ की लकड़ियां या चीड़ की लकड़ी के लीसे निकलते समय निकले छीलों को जलाकर की गई रोशनी में यह मंचन किया जाता था।इसके बाद 1930 में लालटेन की रोशनी में मंचन होने लगा और 1960 के बाद से विद्युत बल्बों की रोशिनी में मंचन हो रहा है।

पारसी थिएटर एवं शास्त्रीय संगीत पर आधारित पौड़ी शहर की रामलीला कंडोलिया देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना से शुरू होती है।पहले रामलीला के पात्रों की भूमिका पुरुष पात्र ही निभाते थे, लेकिन सन् 2000 से रामलीला के मंचन में महिला पात्रों की भूमिका महिला कलाकार करने लगीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor : भोपाल में पीएम मोदी ने बताया, किस तरह भारत की बेटियों ने ध्वस्त की दुश्मनों की चौकियां

शिवलिंग साथ लेकर चलती थीं अहिल्या बाई होलकर, पीएम मोदी ने बताया भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक

मिजोरम में भारी बारिश के बीच 5 मकान और होटल ढहे, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

LIVE: पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, देवी अहिल्या को इस तरह किया याद

पाक सहानुभूति रखने के आरोप में असम में 1 और व्यक्ति गिरफ्तार, अब तक 79 पर कार्रवाई

अगला लेख