केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की हालत स्थिर

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (11:11 IST)
पटना। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद गुरुवार देर शाम यहां एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराए गए केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान की हालत अब स्थिर है। यह जानकारी उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने दी।
 
पासवान को पारस एचएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की हृदयरोगविज्ञान इकाई के प्रमुख डॉक्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि पासवान जी का स्वास्थ्य अब स्थिर है। कुमार चिकित्सकों के उस दल में शामिल हैं जो 70 वर्षीय मंत्री के स्वास्थ्य पर नजदीक से नजर रख रहा है।
 
मंत्री का उपचार कर रहे दल के एक अन्य सदस्य एवं एम्स पटना के डॉक्टर संजीव कुमार ने भी कहा कि पासवान का स्वास्थ्य अब स्थिर है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का एक दल उनका उपचार कर रहा है।
 
पासवान के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) आरसी मीणा ने कहा कि पासवान का उपचार कर रहे चिकित्सकों की सिफारिशों के अनुसार मंत्री को दिल्ली ले जाने के संबंध में कोई भी निर्णय आज बाद में लिया जाएगा।
 
लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि पासवान का स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना पाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल में एकत्र हो रहे हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

आज ही अमेरिका से भारत लाया जा रहा है तहव्वुर राणा, क्या है उसका मुंबई हमले से कनेक्शन?

नाइटक्लब में चल रहा था रूबी पेरेज का कंसर्ट, छत गिरने से 79 की मौत

LIVE: ट्रंप ने चीन पर लगाया 104 प्रतिशत टैरिफ, 9 लाख प्रवासियों का परमिट रद्द

अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ

क्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ, अधिवेशन में बोले राहुल गांधी

अगला लेख