सिक्किम में पिता पर पुत्री के साथ बलात्कार का आरोप

Webdunia
सोमवार, 16 मार्च 2015 (18:22 IST)
गंगटोक। देश में फिर से एक कलयुगी बाप की शर्मनाक हैरत ने रिश्तों को तार-तार करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। यह सनसनीखेज मामला दक्षिण सिक्किम का है, जहां अधेड़ उम्र के सगे बाप ने अपनी ही बेटी से बलात्कार किया। अपने ही घर में एक बेटी अपने ही बाप द्वारा लगातार बलात्कार का शिकार होती रही और नतीजा यह निकला कि वह गर्भवती हो गई। 
यौन उत्पीड़न की शिकार इस लड़की ने अपने ही बाप की औलाद को जन्म भी दिया। वहशी बाप की दशहत कुछ इस तरह की थी कि यह लड़की उसकी करतूत का खुलासा भी नहीं कर पा रही थी। लेकिन पाप का घड़ा एक ना एक दिन तो फूटना ही था, सो वह फूट गया। पुलिस ने अपनी ही बेटी के साथ इस घिनौनी हरकत करने वाले कलयुगी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।  
 
यह घटना रावंगला पुलिस थाने के अंतर्गत की है। यहां के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 51 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी ही पुत्री के साथ लगभग 14 महीने पहले कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि बलात्कार की इस घटना के परिणामस्वरूप चार महीने पहले लड़की ने एक बेटी को जन्म दिया।
 
इस मामले का खुलासा अब तक नहीं हो सका था क्योंकि यह घटना एक बहुत ही कम आबादी वाले दूरदराज के एक छोटे से गांव सुमसी-सोकपे में हुई थी।
 
मामला तब प्रकाश में आया, जब संबंधित पंचायत के सदस्यों ने गांव में दौरा करने के बाद इस बच्चे के जन्म के बारे में पुलिस से मौखिक रूप से शिकायत की। आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल यह कलयुगी बाप पुलिस हिरासत में है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। (वेबदुनिया/भाषा)

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट