सूरत में मृत बच्ची के साथ दुष्कर्म, शरीर पर मिले 86 चोट के निशान

Webdunia
रविवार, 15 अप्रैल 2018 (23:19 IST)
सूरत। सूरत में पिछले दिनों मृत मिली एक अज्ञात नाबालिग बच्ची के बारे में अंदेशा है कि उसे बंदी बनाकर रखा गया था, प्रताड़ित किया गया था और उसके साथ कई दिन तक बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गई। सूरत पुलिस ने आज कहा कि अज्ञात लड़की का शव यहां भेस्तान इलाके में मिला जिसकी उम्र 9 से 11 साल के बीच हो सकती है। उसके शरीर पर ‘चोट के 86 निशान’मिले।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की तीन महीने पहले की घटना सामने आने के बाद से देशभर में गुस्से का माहौल है। सूरत में बच्ची का शव 6 अप्रैल को क्रिकेट के मैदान के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसके बारे में कुछ राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी थी। पांडेसरा थाने के निरीक्षक के बी झाला ने कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार लड़की के शव पर चोट के 86 निशान मिले।

निजी अंगों पर भी निशान मिलने से लगता है कि उसे प्रताड़ित किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसका गला घोंट दिया गया। इस मामले का ब्योरा आज सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन करके सार्वजनिक किया। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 323 और 376 के तहत एवं पॉक्सो कानून के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। शहर के सिविल अस्पताल में डॉक्टर गणेश गोवेकर ने कहा कि लड़की के शरीर पर चोट के कम से कम 86 निशान मिले। इसी अस्पताल में लड़की का पोस्ट मार्टम किया गया था।

गोवेकर ने कहा, ‘चोट के निशानों को देखते हुए, ऐसा प्रतीत होता है कि उसे ये चोटें एक सप्ताह पूर्व से लेकर शव बरामद होने से एक दिन पहले तक दी गई होंगी। इससे प्रतीत होता है कि शायद लड़की का अपहरण कर उसे प्रताड़ित किया गया और शायद उसके साथ बलात्कार भी किया गया।’पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच शहर पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गयी है और बच्ची की पहचान के लिए समस्त प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने लड़की के बारे में जानकारी देने वाले को 20,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

सम्बंधित जानकारी

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Waqf law को लेकर बंगाल में बवाल के बीच CM ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से क्या कहा

MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

पंजाब से राजस्थान तक लू का अलर्ट, किन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले?

क्या जल्द हो सकता है मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण

LIVE: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पंजीकरण आज से

बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, पुलिस से भिड़े आईएसएफ समर्थक, बवाल के बाद हाईअलर्ट

Earthquake : दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के निकट भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

अगला लेख