Publish Date: Sat, 21 Jul 2018 (14:32 IST)
Updated Date: Sat, 21 Jul 2018 (14:48 IST)
चंडीगढ़। मंदिर में महिला के साथ बलात्कार के आरोप में हरियाणा पुलिस ने शनिवार को बाबा अमरपुरी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को हुई इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बाबा फतेहाबाद के तोहाना में बाबा बालकनाथ मंदिर में महंत था। जब पुलिस को वीडियो की जानकारी लगी तो वह तत्काल सक्रिय हो गई और अमरपुरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अमरपुरी का असली नाम अमरवीर उर्फ बिल्लू और 120 महिलाओं का अपनी हवस का शिकार बना चुका है। इतना ही बिल्लू ने महिलाओं के यौन शोषण की वीडियो भी बना ली थी। वीडियो की आड़ में वह महिलाओं को ब्लैकमेल भी करता था। छापेमारी में पुलिस को बाबा के ठिकाने से कई संदिग्ध वस्तुएं भी मिली हैं। इनमें 50 वीडियो भी शामिल हैं।
पत्नी की मौत के बाद बना बाबा : जानकारी के मुताबिक अमरवीर उर्फ अमरपुरी करीब 20 साल पहले पंजाब के मानसा से हरियाणा के तोहाना आया था। कुछ समय तक यहां जलेबी की रेहड़ी लगाई। बाद में पत्नी की मौत के बाद वह बाबा बन गया। फिर बाबागिरी की आड़ में उसने महिलाओं का यौन शोषण शुरू कर दिया।
webdunia
Publish Date: Sat, 21 Jul 2018 (14:32 IST)
Updated Date: Sat, 21 Jul 2018 (14:48 IST)