दरोगा ने किया बेटी के साथ बलात्कार

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2017 (00:02 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में स्थित मांट चौकी पर दरोगा पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता फिरोजाबाद जिले के एक गांव से अपने इलाज के लिए आगरा आई थी। यहां उसके दरोगा पिता ने उसके साथ घिनौना कृत्‍य किया।  
        
पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सागर ने मंगलवार को यहां बताया कि पीड़िता फिरोजाबाद जिले के एक गांव से अपने इलाज के लिए आगरा आई थी। वह कल अपने दरोगा पिता (एचसीपी) बिजेन्द्र सिंह से बात कर यमुना एक्सप्रेस वे की सीमा पर स्थित मांट पुलिस चौकी पर आई और उसके कहने पर रात वहीं रुक गई। 
         
आरोप है कि यहां पर रात में उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता के चंगुल से छूटकर उसने घटना की सूचना चंडीगढ़ में रह रहे अपने पति को दी।
         
पुलिस उपाधीक्षक सागर के अनुसार, पति ने जब अपने ससुर की हरकत पर विरोध प्रकट किया तो आरोपी दरोगा ने उसे भी पीट दिया। उसने घटना की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र से की। इसके बाद दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद उसे निलम्बित कर उसकी बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। (वार्ता)

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

अमित शाह की नक्सलियों को खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं होगी बातचीत, हथियार छोड़ें, करें आत्मसमर्पण, बता दी आखिरी तारीख

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं

Hindi row : महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, हिन्दी अनिवार्यता को लेकर CM का बड़ा ऐलान

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागे 477 ड्रोन और 60 मिसाइल, अमेरिका का F-16 भी हुआ क्षतिग्रस्त

झरने में बही 6 लड़कियां, ऐसे बची जान, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने

मंत्री संपत्तिया उइके पर लगाए आरोप मनगढ़ंत और तथ्यहीन

RBI गवर्नर मल्होत्रा बोले- आर्थिक वृद्धि के लिए वित्तीय स्थिरता भी जरूरी

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को मिली गर्भपात की अनुमति, मां ने दायर की थी हाईकोर्ट में याचिका

अनुष्का से मिलने पहुंचे तेज प्रताप यादव, पत्रकारों ने पूछा- यह रिश्ता क्या कहलाता है, देखें वीडियो

अगला लेख