राजस्थान में 26 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता हुआ साफ, याचिका हुई खारिज

Webdunia
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (16:36 IST)
जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 (प्रथम स्तर) मामले में अपील खारिज कर देने से राज्य के करीब छब्बीस हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक एवं गोवर्धन बाढ़दार की खंडपीठ ने आज इस मामले में दायर अपील को खारिज कर दिया। न्यायालय ने इस मामले में गत उन्नीस जनवरी को राज्य सरकार तथा अन्य पक्षकारों की बहस सुनकर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र पेश कर इस भर्ती में आरटेट 2011 एवं 2012 और रीट 2015 एवं 2017 के पास हुए अभ्यर्थियों का ब्यौरा दिया था।

अपील में न्यायालय के गत आठ अक्टूबर के उस फैसले को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि आरटेट 2016 एवं 2017 के पेपर्स का समानीकरण किया जाना चाहिए क्योंकि पेपर्स अलग-अलग हुए थे।

उल्लेखनीय है कि खंडपीठ ने गत 23 अक्टूबर को एकलपीठ के फैसले के आधार पर नियुक्तियां देने पर रोक लगा दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

रेलवे ने इतिहास रचा, कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

अगला लेख