अमृतसर पहुंचने पर केजरीवाल को दिखाए गए काले झंडे

Webdunia
रविवार, 25 सितम्बर 2016 (19:07 IST)
अमृतसर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिछली बार ट्रेन से पंजाब पहुंचने पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की थी। इस बार वह विमान से पंजाब पहुंचे लेकिन उनका काफिला जब यहां हवाई अड्डे से बाहर निकाला तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए।
पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता दत्त के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के एक बड़े समूह ने केजरीवाल सरकार पर राजधानी दिल्ली में कथित कुशासन का आरोप लगाया। केजरीवाल यहां विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। श्री गुरू रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरने के बाद केजरीवाल सीधे जालंधर गए जहां उन्हें अग्रवाल समुदाय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था।
 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तख्तियां ले रखीं थीं जिस पर ‘केजरीवाल वापस जाओ’ लिखा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके विधायक महिलाओं के शीलभंग में लिप्त हैं और ऐसे व्यक्तियों के नेता को पंजाब में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दत्त ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान एक पुरुष सिपाही ने उन्हें बुरी तरह से धक्का दिया, जिससे उन्हें चेहरे पर चोटें आईं।
 
अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने केजरीवाल के काफिले में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीचोंबीच एक घंटे तक प्रदर्शन किया। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख