भगवंत मान और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

Webdunia
शनिवार, 3 सितम्बर 2016 (17:35 IST)
फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)। पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। एक शिकायत पर पंजाब पुलिस ने इन लोगों पर मामला दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने यहां बस्सी पठाना में एक रैली में मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया।
फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एचएस भुल्लर ने यहां कहा कि डीएसपी की रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें जांच का काम सौंपा गया था और इस संबंध में कानूनी राय लेने के बाद हमने भगवंत मान और उनके कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 
मान के खिलाफ पत्रकार रंजदोह सिंह और अन्य मीडियाकर्मियों के बयान पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं- 109, 153, 323, 341, 352, 355, 356, 427, 500, 504 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें से कुछ धाराएं विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से जुड़ी हैं।
 
मीडियाकर्मियों ने शुक्रवार को मान के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया है कि बृहस्पतिवार को यहां बस्सी पठाना में एक राजनीतिक रैली में मान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख