Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का निधन

हमें फॉलो करें प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का निधन
मुंबई , रविवार, 23 सितम्बर 2018 (09:46 IST)
मुंबई। प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह निधन हो गया। वह 64 साल की थीं।
 
लाजमी किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं। उनके भाई देव लाजमी ने बताया कि उनका सुबह साढ़े चार बजे (कोकिलाबेन धीरूभाई) अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं।
 
लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिए जानी जाती थीं। उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रूदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल है।
 
लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थी। यह फिल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी। हजारिका उनके पार्टनर भी थे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका से फिर नाराज हुआ चीन, सैन्य वार्ता रद्द