Hanuman Chalisa

2 माह से टापू पर फंसे थे बंदर, इस तरह चला रेस्क्यू ऑपरेशन

कीर्ति राजेश चौरसिया
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (09:15 IST)
कांकेर (छत्तीसगढ़)। आखिरकार वन विभाग की मेहनत रंग लाई और दुधावा डैम के टापू पर फंसे बंदर धीरे-धीरे ही सही, टापू से बाहर आ रहे हैं। वन विभाग की ओर से 15 से ज्यादा बंदरों के पुल के जरिए टापू से बाहर आने की जानकारी मिली है। बता दें कि दुधावा डैम का जलस्तर बढ़ने की वजह से बंदरों का एक झुंड करीब 2 महीने से टापू पर फंसा था। वन विभाग को जैसे ही इस बात की जनकारी लगी, अमला हरकत में आया।
 
बंदरों के लिए फल और सब्जियां भिजवाईं : पहले तो बंदरों के लिए पहाड़ी पर फल और सब्जियां भिजवाई गईं ताकि वानरों को कोई तकलीफ न हो।

शुरू किया ऑपरेशन वानर : इसके बाद बंदरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 'ऑपरेशन वानर' शुरू किया गया। सेतु के बन जाने के बाद सरकार को उम्मीद थी कि बंदर इसी रास्ते से बाहर निकलेंगे। 21 नवंबर की सुबह आई एक तस्वीर ने सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी।
 
टापू से बाहर आ रहे बंदर : तस्वीरों में साफ देखा जा सकता था कि बंदरों का एक झुंड अस्थायी पुल के जरिए टापू से बाहर आ रहा था। अब उम्मीद है कि जल्द ही पहाड़ी पर मौजूद बाकी बंदर भी इसी रास्ते से सुरक्षित डैम से बाहर आ जाएंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

अगला लेख