अब हिमाचल में सामान्य वर्ग को तोहफा, मिलेगा 10% आरक्षण, बिजली होगी सस्ती

Webdunia
शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (16:54 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करेगी। साथ ही सिंचाई के लिए बिजली दर को भी मौजूदा 75 पैसे प्रति यूनिट से घटाकर 50 पैसे प्रति यूनिट किया जाएगा।

राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2019-20 का बजट पेश करते हुए यह बात कही। उन्होंने आपातकाल के दौरान आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम (मीसा) के तहत गिरफ्तार हुए लोगों को 11 हजार रुपए सालाना वार्षिक लोकतंत्र प्रहरी सम्मान देने की भी घोषणा की है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सिंचाई के लिए बिजली दर को भी मौजूदा 75 पैसे प्रति यूनिट से घटाकर 50 पैसे प्रति यूनिट किया जाएगा। इसके अलावा बंदरों से फसल बचाने के लिए सौर बाड़ लगाने के लिए किसानों को सरकार 50 प्रतिशत सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शिमला में दो प्रकाश एवं ध्वनि प्रदर्शनी शुरू की जाएंगी। राज्य सरकार 15 नए अटल आदर्श विद्यालय भी खोलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

अगला लेख