Hanuman Chalisa

रॉबर्ट वाड्रा ने किया भाजपा विधायक से अमर्यादित व्यवहार

Webdunia
सोमवार, 29 अगस्त 2016 (08:48 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गणेश जोशी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया। 
        
श्री जोशी ने यहां एक बयान जारी करके कहा कि रविवार सुबह 10 बजे वह केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज की अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे, तभी श्री वाड्रा ने उन्हें रोका और शक्तिमान प्रकरण का हवाला देते हुए सार्वजनिक स्थल पर अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी करके उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया। 
 
उन्होंने कहा 'मेरी तरफ से कोई उत्तर नहीं दिए जाने पर उन्होंने पीछे से आवाज लगाकर कहा 'क्या आप मुझे जानते हैं, मैं कौन हूं।' तभी उनके साथ खड़े व्यक्ति ने बताया कि यह रॉबर्ट वाड्रा हैं।'
 
जोशी ने कहा, 'मैंने रुककर कहा कि सार्वजनिक स्थल पर आपके द्वारा ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करना शोभा नहीं देता, वैसे शायद यह आपकी जानकारी में ना हो लेकिन यह प्रकरण न्यायालय में लम्बित है और आप कोई जज नहीं हैं। इसके बाद मैं, माननीय मंत्री जी के साथ हवाई अड्डे से बाहर आने लगा लेकिन तब उन्होंने फिर कहा कि मैं तुम्हें देख लूंगा।' (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख