आदित्य रोडरेज हत्याकांड मामले में रॉकी यादव समेत 3 को उम्रकैद

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (16:31 IST)
बिहार में गया के चर्चित आदित्य सचदेवा रोडरेज केस में जेडीयू की निलंबित नेता मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले में रॉकी के पिता बिंदी यादव को भी 5 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा दो अन्य दोषियों को भी इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 
 
31 अगस्त को रॉकी यादव, राजेश कुमार और तेनी यादव को हत्या का दोषी ठहराया गया था। इसके अलावा रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव को भी अपराधियों को बचाने की कोशिश का दोषी पाया गया। गया के एडिशनल जिला और सत्र न्यायाधीश सच्चिदानंद प्रसाद सिंह ने सजा का ऐलान किया।
 
गौरतलब है कि रॉकी ने 12वीं के छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने रॉकी की कार को ओवरटेक किया था।

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख