ग्राहकों के खाते से निकाले 19 करोड़ रुपए, बैंक का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (23:33 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बैंक के एक पूर्व सहायक उपाध्यक्ष को ग्राहकों के खातों से 19 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अपने खाते में अंतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैंक के सतर्कता विभाग ने शिकायत दर्ज कराई है कि नागेंद्र कुमार उनका कर्मचारी था और बाराखंभा रोड स्थित बैंक की शाखा में तैनात था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सात अगस्त, 2020 को दो खाताधारकों ने बैंक के नकद प्रबंधन पोर्टल (सीएमएस) के माध्यम से अपने खातों से कुछ डेबिट लेनदेन को विवादित बताया। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीणा के मुताबिक, बैंक को बाद में पता चला कि नागेंद्र कुमार ने इन खातों से अलग-अलग बैंकों में अपने खातों में 19.80 करोड़ रुपए अंतरित किए।

शिकायतकर्ता बैंक ने उन बैंकों से संपर्क किया, जिनमें आरोपी द्वारा धनराशि अंतरित की गई थी और ठगे गए पैसे को पीड़ितों के खातों में वापस कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, नागेंद्र कुमार को शुक्रवार को वसंत कुंज इलाके से गिरफ्तार किया गया था।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मरीजों से मिले

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

अगला लेख