Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Umesh Pal Case : अतीक अहमद की पत्नी पर 25 हजार का इनाम घोषित, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से है फरार

हमें फॉलो करें Umesh Pal Case : अतीक अहमद की पत्नी पर 25 हजार का इनाम घोषित, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से है फरार
, रविवार, 12 मार्च 2023 (14:51 IST)
प्रयागराज (उत्‍तर प्रदेश)। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद और फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज पुलिस ने 25000 रुपए का इनाम घोषित किया है।

यहां धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर शुक्रवार को 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

उमेश पाल और उसके 2 सुरक्षाकर्मियों की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उमेश की पत्नी की तहरीर पर धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और पत्नी शाइस्ता परवीन एवं अन्य के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इससे पूर्व अतीक अहमद के बेटे असद समेत 5 शूटरों पर ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

SVB मामले का भारतीय स्टार्टअप पर क्या होगा असर?