अभिनेता सदाशिव अमरा‍पुरकर का निधन

Webdunia
सोमवार, 3 नवंबर 2014 (07:26 IST)
मुंबई। हिन्दी फिल्मों के मशहूर खलनायक  सदाशिव अमरापुरकर का देर रात मुंबई के एक अस्पताल में 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी एक बेटी है रीमा अमरापुरकर। जानकारी के मुताबिक, अमरापुरकर ने रात 2.45 बजे अंतिम सांस ली। 
 
अमरापुरकर काफी समय से फेंफड़े के इंफेक्शन से जूझ रहे थे। सदाशिव अमरापुरकर को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

अमरापुरकर परिवार के अनुसार, कल शाम चार बजे अहमदनगर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पूर्व शव को अंतिम दर्शन के लिए भी रखा जाएगा।
 
अमरापुरकर ने करीब 250 फिल्में की हैं जिनमें अर्ध सत्य, सड़क, हुकुमत, आंखें, इश्क काफी कामयाब रही हैं।
 
1984 में आई अर्ध सत्य के लिए तो उन्हें सपोर्टिंग एक्टर की कैटगरी में फिल्म फेयर एवार्ड मिला था। 1991 में आई सड़क के लिए उन्हें बेस्ट विलेन की कैटगरी में फिल्म फेयर एवार्ड मिला था। अभिनेता अमरापुरकर आखिरी बार 2012 में आई फिल्म बॉम्बे टॉकीज में दिखाई दिए थे।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

दम घुटने से डॉग की हुई दर्दनाक मौत, कार में बंद कर गया था मालिक, घटना का वीडियो हुआ वायरल