खौफ का दूसरा नाम बन चुकी एकमात्र दस्यु सुंदरी साधना पटेल पुलिस गिरफ्त में, 20 हजार रुपए का था इनाम

Webdunia
सोमवार, 18 नवंबर 2019 (09:26 IST)
सतना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खौफ का पर्याय बन चुकी एकमात्र दस्यु सुंदरी अंतरराज्यीय डकैत गिरोह की सरगना साधना पटेल को सतना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साधना पटेल पर 20 हजार का इनाम था। सतना पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फेंस इसकी जानकारी दी। सतना जिले में दस्यु सुंदरी साधना पटेल की गिरफ्तारी के बाद इसके आतंक की कहानी का खात्मा हो गया।
 
सतना पुलिस ने जिले के कुरियन के जंगल से साधना पटेल को गिरफ्तार कर लिया। दस्यु सुंदरी के दो शॉर्प शूटर पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके थे। साधना के ऊपर मध्यप्रदेश में 4 अपराध और यूपी में 2 अपराध दर्ज हैं। दोनों राज्यों की ओर से दस्यु सुंदरी पर 20-20 हजार रुपए का इनाम था।
 
सतना पुलिस ने मझगवां के कुरियन के जंगल से दस्यु सुंदरी को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर की देशी राइफल और 4 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। 
 
साधना पटेल की परिवारवालों ने साधना की शादी 17 साल की उम्र में भरतकूप क्षेत्र के एक गांव में की थी। 6 महीने बाद उसने पति को छोड़ दिया। इसके एक साल बाद मर्जी से पसंद के लड़के से शादी कर रहने लगी, पर एक साल बाद उसे भी छोड़ दिया और बंदूक उठाकर जंगल में उतर गई।
 
दस्यु सुंदरी साधना पटेल को डकैतों की पाठशाला बचपन से ही मिली है। गांव के बाहर बसे पुरवा में मां और दो छोटे भाइयों के साथ बचपन गुजारने वाली साधना के घर डकैतों का आनाजाना कोई नई बात नहीं थी।
 
यूपी के भरतकूप चौकी क्षेत्र के बगैहा गांव से सटे भड़हापुरवा निवासी होरीलाल पटेल की तीन संतानों में साधना सबसे बड़ी है, जबकि दोनों भाई छोटे हैं। हमेशा उसके पिता पर डकैतों से संबंध के आरोप लगते रहे थे। पिता की मौत के बाद साधना का कहीं भी आना-जाना आसान हो गया। कई बार वह डकैतों के संपर्क में भी आई।
 
गांववालों से लड़ाई-झगड़ा करना और कई-कई दिन घर से गायब रहना साधना की दिनचर्या बन गई। इसी बीच साधना डकैत नवल के संपर्क में आ गई और बंदूक उठा ली।
 
नवल गिरफ्तार हो गया तो दीपक शिवहरे गैंग लीडर बन गया और साधना उसकी प्रेमिका। साधना सुर्खियों में तब आई जब करीब 2 साल पहले अपहरण कांड में उसका नाम आया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख