साक्षी महाराज ने प्रेमी जोड़ों पर दिया यह विवादास्पद बयान, बोले...

Webdunia
गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (07:38 IST)
जयपुर। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आज एक विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से प्रेम का प्रदर्शन करने वाले जोड़ों को जेल में डाल देना चाहिए।
 
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से लोकसभा सांसद साक्षी महाराज ने कहा, ‘‘चाहे मोटरसाइकिल हो, कार हो या पार्क हो जोड़ों को अशालीन व्यवहार करते देखा जा सकता है। वे एकदूसरे का आलिंगन करते हैं जैसे लड़की लड़के को खा जाएगी या लड़का लड़की को खा जाएगा।
 
साक्षी महाराज ने राजस्थान के भरतपुर में कहा, 'कुछ गलत होने से पहले ऐसे जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई करना और उन्हें जेल में डालना सही होगा। उन्होंने कहा कि सभी उन्हें नजरंदाज करते हैं लेकिन जब बलात्कार होता है तो लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगते हैं।'
 
पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का बचाव कर चुके साक्षी महाराज ने कहा कि उनका उससे कोई संबंध नहीं है लेकिन कुछ राजनेता वोट के लिए फर्जी बाबाओं का सहयोग मांगते हैं।
 
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा, 'राम रहीम और रामपाल जैसे लोग ‘वोट बैंक की राजनीति’ से निकले हैं और राजनेताओं को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या ऐसे बाबाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।' (भाषा) 

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

Weather Update: पूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, जानें अन्य राज्यों में कैसा है मौसम?

IPL जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्यों कहा, ई साला कप नामडू, क्या है इसका मतलब?

नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी

गडकरी ने देहरादून के लिए देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

अगला लेख