राम मंदिर कभी भाजपा का मुद्दा नहीं रहा : साक्षी महाराज

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2017 (07:45 IST)
मेरठ। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर कभी भी भाजपा का मुद्दा नहीं रहा है और पार्टी इस बार भी मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेगी।
 
यहां संत समागम में शामिल होने आए साक्षी महाराज ने अपना संबोधन खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर को लेकर किए गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा, 'यह भाजपा का मुद्दा नहीं है राम मंदिर का मुद्दा साधु-संतों का है। यह विहिप का मुद्दा है। राम मंदिर भाजपा का मुद्दा कभी नहीं रहा। इस बार भी पार्टी राम मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेगी।'
 
सांसद ने कहा कि राम मंदिर पर तीन तरह से निर्णय हो सकता है। इनमें एक उच्चतम न्यायालय के फैसले से, दूसरा संसद में सहमति से और तीसरा मुसलमानों द्वारा उदारता दिखा कर।
 
प्रदेश में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, यह पूछने पर साक्षी महाराज ने कहा, 'भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में चेहरों की कमी नहीं है। लेकिन यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है और समय आने पर संसदीय बोर्ड स्वयं मुख्यमंत्री का नाम तय करेगा।'
 
उत्तर प्रदेश के सत्तारूढ़ सपा के झगड़े पर उन्होंने कहा कि अब तक जो हिंदू और मुसलमानों को आपस में लड़ा रहे थे, आज उनका परिवार और पार्टी टूटने के कगार पर है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख