CM शिवराज से मिली समीना बी, BJP को वोट देने पर हुई थी प्रताड़ित

Webdunia
शनिवार, 9 दिसंबर 2023 (17:35 IST)
Samina Bi met Chief Minister Shivraj Singh Chouhan : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भाजपा को वोट देने पर परिवार के सदस्यों द्वारा प्रताड़ित लाड़ली बहना समीना बी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुलाकात की। भाजपा को वोट देने पर परिवार के सदस्यों ने समीना को प्रताड़ित किया था, इतना ही नहीं महिला की उसके देवर ने पिटाई भी की थी।

खबरों के अनुसार, सीहोर जिले में भाजपा को वोट देने पर परिवार के सदस्यों द्वारा लाड़ली बहना समीना को प्रताड़ित किए जाने की जानकारी जब मुख्यमंत्री शिवराज को मिली तो उन्‍होंने उसे अपने आवास बुलाकर चर्चा की। उसका हाल जाना और उसे सुरक्षा और सम्मान देने को लेकर आश्वस्त किया।
<

मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

मेरी… pic.twitter.com/O2VO7EtNry

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 9, 2023 >
मुलाकात के दौरान समीना बी ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज को दी। समीना बी ने बताया कि भैया आपने मेरे और मेरे परिवार की चिंता की है, इसलिए मैं आगे भी भाजपा को वोट दूंगी। गौरतलब है कि समीना भाजपा को वोट दिया था, जिसके कारण उसके देवर ने उसकी पिटाई कर दी थी।

समीना बी विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद 4 दिसंबर को वह अपने बच्चों के साथ भाजपा की जीत का जश्न मना रही थी, तभी उसके देवर जावेद ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी थी। उसका देवर जावेद भाजपा को वोट देने से नाराज था।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 3 बच्चों समेत 30 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंटों की मदद से की थी भारत में घुसपैठ

BSF ने तबाह कर दी थीं पाकिस्तान की 118 अग्रिम चौकियां

फिर बढ़ा भारत का सरकारी खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार हुआ 692.72 अरब डॉलर

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

अगला लेख