Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संदेशखाली की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, अपहरण का आरोप

हमें फॉलो करें संदेशखाली की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, अपहरण का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 16 मई 2024 (15:29 IST)
Sandeshkhali news in hindi : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक महिला ने गुरुवार को 3 लोगों पर घर के बाहर से उसका अपहरण करने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेता महिलाओं के यौन उत्पीडन को लेकर विवादों में हैं।
 
संदेशखाली पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में महिला ने दावा किया कि उस पर अदालत में यह कहने के लिए दबाव डाला गया था कि क्षेत्र में महिलाओं पर अत्याचार झूठ हैं।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार तड़के 2.30 बजे महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है। शिकायत में तीन लोगों को नामजद किया गया है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
भाजपा नेता और वकील प्रियंका टिबरेवाल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कथित वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर निकली तो उसका मुंह भींच लिया गया और उसे घसीटा गया।
 
महिला ने यह भी दावा किया कि उसे अदालत में यह बताने के लिए कहा गया स्थानीय तृणमूल नेताओं द्वारा संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार की कथित घटनाएं झूठ हैं। हालांकि वीडियो की पुष्‍टि नहीं हुई है।
 
हाल ही में उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली से कथित वीडियो की एक श्रृंखला सामने आई, जहां तृणमूल नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दवा से नहीं इन घरेलू उपचार से भगाएं चूहें, जानें ये 5 उपाय