हरियाणा में दर्दनाक हादसा, स्कूल छत गिरने से 27 बच्चे घायल

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (15:36 IST)
हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर के गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल में एक कमरे की छत गिरने से तीसरी कक्षा के 27 बच्चे मलबे के नीचे दब गए। वहीं छत पर मिट्टी डालने के काम में जुटे 3 मजदूर भी मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 7 बच्चों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

ALSO READ: तेंदुए के बढ़ते आतंक को देखते हुए जिला प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू
 
गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को तीसरी कक्षा के कमरे की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक छत भरभराकर नीचे गिर गई जिससे कमरे में पढ़ाई कर रहे 27 बच्चे और छत पर काम कर रहे 3 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल में भगदड़ मच गई।
 
आनन-फानन में घायल बच्चों को निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से 7 बच्चों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। इनमें अंशु, लक्ष्मी, सूरज, स्कृति, भावना, दिव्या, सलोनी शामिल हैं। परिजनों ने बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। 20 बच्चों और 3 मजदूरों का प्राथमिक उपचार दिया गया है, वहीं हादसे की सूचना के बाद एसडीएम सुरेंद्र दूहन, सिविल सर्जन जयकिशोर व बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

LIVE: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

अगला लेख