Heavy rain in Odisha: ओडिशा में भारी बारिश से पुरी में स्कूल बंद, कोणार्क मंदिर में जलभराव

Schools closed in Puri due to heavy rains in Odisha
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 (14:51 IST)
Heavy rain in Odisha: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के बाद ओडिशा में भारी बारिश के मद्देनजर पुरी जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में सभी विद्यालयों को बंद करने की गुरुवार को घोषणा की। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार पुरी और पारादीप में बुधवार शाम 5.30 बजे से गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 3-3 सेमी बारिश हुई जबकि भुवनेश्वर में 2 सेमी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि तटीय जिलों में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया है।ALSO READ: मुंबई को आज भी सता रहा है भारी बारिश का डर, IMD के अलर्ट के बाद स्कूल बंद
 
कोणार्क सूर्य मंदिर में पानी भरा : अधिकारियों ने बताया कि पुरी के निकट कोणार्क सूर्य मंदिर में आने वाले लोगों को पानी भर जाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन ने आगंतुकों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर से पानी निकालने के लिए पंप लगाए हैं। आईएमडी ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक सहित 6 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश जारी रहने की आशंका है।ALSO READ: मुंबई को आज भी सता रहा है भारी बारिश का डर, IMD के अलर्ट के बाद स्कूल बंद
 
अधिकारियों ने बताया कि पुरी, खुर्दा (भुवनेश्वर सहित), कटक (कटक शहर सहित), जगतसिंहपुर, जाजपुर और ढेंकनाल में भी भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा केंद्रपाड़ा, गंजम, भद्रक, मयूरभंज, बालासोर, क्योंझर और नयागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख