Dharma Sangrah

आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण 23 सितंबर से होगा शुरू

यात्रियों को ॐ पर्वत के दर्शनार्थ 3 दिनों के लिए गूंजी भेजा जाएगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (11:09 IST)
Adi Kailash Yatra: आदि कैलाश यात्रा (Adi Kailash Yatra) का दूसरा चरण 23 सितंबर से शुरू होगा। तीर्थयात्रा की नोडल एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। धारचूला में आधार शिविर के प्रभारी एवं विकास निगम के एक अधिकारी धनसिंह बिष्ट ने बताया कि मई और जून में यात्रा के पहले चरण के दौरान 20,000 तीर्थयात्री आदि कैलाश चोटी के दर्शन के लिए पहुंचे।

ALSO READ: आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे हैं तो पास ही हैं ये घूमने की जगहें
 
यात्रा को मानसून की शुरुआत में निलंबित कर दिया गया था। मानसून में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा अधिक होने के कारण यह मार्ग असुरक्षित हो जाता है। बिष्ट ने कहा कि यात्रा के दूसरे चरण के लिए 25 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 25 सितंबर को धारचूला पहुंचेगा।

ALSO READ: कैसे होता है आदि कैलाश, ओम पर्वत का रजिस्ट्रेशन? किस आधार पर मिलती है जाने की परमिशन?

आधार शिविर से जत्थे को आदि कैलाश और ॐ पर्वत के दर्शनार्थ 3 दिनों के लिए गूंजी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में भी यात्रा जारी रहेगी और बुकिंग के आधार पर इसे नवंबर तक बढ़ाया जा सकता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

Silver Rate: और कितना गिरेगी चांदी? क्या अभी निवेश करना सही है, पिछले 25 साल में कितने बदले चमकीली धातु के रेट

ओसामा के टिकट पर योगी आदित्यनाथ ने उठाए सवाल, क्या है रघुनाथपुर का सियासी गणित?

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बढ़ाया गन्ने का MSP

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, भारत के लिए क्यों खास है यह फाइटर प्लेन?

LIVE: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

अगला लेख