Festival Posters

महाराष्ट्र से लाई गई बाघिन जीनत को सिमिलिपाल अभयारण्य में छोड़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 25 नवंबर 2024 (17:31 IST)
Simlipal Sanctuary Odisha News : ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य से लाई गई बाघिन 'जीनत' को आज सोमवार को यहां उसके बाड़े से वन में छोड़ दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य से इससे पहले 'जमुना' नाम की बाघिन को ओडिशा लाया गया था और उसे भी सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य में छोड़ा गया था।
 
सिमिलिपाल अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक प्रकाश चंद गोगिनेनी ने कहा कि बाघिन जीनत को रविवार रात उत्तरी संभाग के मुख्य क्षेत्र में छोड़ा गया। शाम में बाड़े का द्वार खोले जाने के बाद वह रात 9.30 बजे उससे बाहर निकल गई। अधिकारी ने बताया कि बाघिन पर सिमिलिपाल उत्तर संभाग की 3 टीमें लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब दोनों बाघिन सिमिलिपाल अभयारण्य में मुक्त रूप से घूम रही हैं।
ALSO READ: इंसान के फंदे ने सबसे छोटी बाघिन की जान ली
ओडिशा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुशांत नंदा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बाघिन जीनत को आज उसके बाड़े से मुक्त कर दिया गया। सिमिलिपाल में इस नई सदस्य के आने से आनुवांशिक विविधता को बढ़ावा मिलेगा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दुत्व और हिन्दू राष्ट्र भारत की पहचान, RSS शताब्दि वर्ष की नागरिक गोष्ठी में बोले दत्तात्रेय होसबाले

UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से अन्नदाता की आय में वृद्धि

UP : क्रय केंद्र पर आने वाले हर अन्नदाता किसान का धान खरीदा जाए, CM योगी ने दिए निर्देश

Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

November Car Sales : Maruti Suzuki, Hyundai, Kia और Tata, Mahindra में किसने मारी बाजी

अगला लेख