मोदी के आगमन से पहले लखनऊ किले में तब्दील

Webdunia
रविवार, 9 अक्टूबर 2016 (15:21 IST)
लखनऊ। बुराई में अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा मनाने 11 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। 
 
करीब 1 घंटे के प्रवास के दौरान मोदी ऐशबाग रामलीला मैदान पर धार्मिक आयोजन में शिरकत करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के जवानों ने मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल पैनी निगाह बनाए हुए हैं। 
 
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा बल रविवार शाम पूर्वाभ्यास करेंगे। यहां खास बात यह है कि मोदी के आगमन और प्रस्थान के समय को ध्यान में रखते हुए रिहर्सल को अंजाम दिया जाएगा। 
 
मोहर्रम से ठीक 1 दिन पहले पड़ रहे विजयादशमी पर्व पर मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा बल बेहद सतर्क है। लखनऊ में मुहर्रम के जुलूस के दौरान पिछले कुछ सालों में घटित छिटपुट वारदातों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बल कोई जोखिम उठाना नहीं चाहते।
 
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा रामलीला स्थल पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। भाजपा नेताओं को कड़ी हिदायत दी गई है कि कार्यक्रम के दौरान कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। मोदी को महिमामंडित करने से संबधित कोई होर्डिंग शहर में नहीं लगनी चाहिए। सिर्फ प्रधानमंत्री के स्वागत संबंधी होर्डिंग और बैनर लगाए जाएंगे। 
 
मोदी के शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर अमौसी हवाई अड्डा पहुंचने की संभावना है, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा रस्तोगी कॉलेज परिसर जाएंगे। हालांकि हवाई अड्डे से ऐशबाग के बीच सड़क मार्ग को विकल्प के तौर पर रखा गया है।
 
दर्शकों को रामलीला मैदान पर प्रवेश 4.30 से 5.30 बजे के बीच दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से 25,000 दर्शकों की क्षमता वाले मैदान में केवल 5,000 को रामलीला का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा। शुरुआती जानकारी के अनुसार मोदी केवल भगवान राम और हनुमान की आरती करेंगे और रावण दहन नहीं होगा। वे रात 7.15 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।
 
इस मौके पर जिला प्रशासन ने रामलीला का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 45 एलईडी स्क्रीन पर लोग रामलीला का नजारा देख सकेंगे। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख