Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी, धौलपुर में पारा 46 के पार

Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (19:45 IST)
जयपुर। राजस्थान के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी व लू की चपेट में हैं। यहां के धौलपुर में शनिवार को दिन में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है और मौसम विभाग ने इसमें और वृद्धि की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान धौलपुर में 46.3 डिग्री, गंगानगर में 46.0 डिग्री, पिलानी में 45.7 डिग्री, संगरिया व फलौदी में 45.6 डिग्री, चुरू में 45.5 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री व बाड़मेर में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में इस समय लू चल रही है और यह दौर आगामी तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा।

इसके अनुसार एक मई को राज्य के जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
Koo App
मौसम अपडेट | 30.04.2022 उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 02 मई तक और पूर्वी भारत में 30 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति जारी रहेगी और उसके बाद हीट वेव की स्थिति कम हो जाएगी। आज से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में और 03 मई, 2022 से उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 05 मई, 2022 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। - Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 30 Apr 2022

मौसम केंद्र के अनुसार दो मई से राज्य के ऊपर एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिससे दो-तीन मई को दोपहर बाद पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन मई से राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने और लू से थोड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख