बड़ा खुलासा, लड़कों का ज्यादा होता है यौन शोषण...

Webdunia
मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (14:06 IST)
एससीईआरटी (स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग) हरियाणा के सर्वे में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसके मुताबिक लड़कों का भी यौन शोषण कम नहीं होता। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि लड़कियों के मामले में पुलिस जल्दी सक्रिय हो जाती है, जबकि लड़कों के मामलों में ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। 
 
यह खुलासा हुआ है एससीईआरटी के सर्वे में। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 6 महीने के दौरान पूरे प्रदेश के 33 हजार 460 बच्चों पर किया गया। इनमें गुड़गांव के 1089 स्टूडेंट्स शामिल थे, जिनमें लड़कों की संख्या 44.9 प्रतिशत और लड़कियों की संख्या 55.1 प्रतिशत थी। प्रश्नावली को अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों से भरवाया गया।
 
इस सर्वे में बच्चों (लड़के एवं लड़कियां) से कुछ सवाल पूछे गए थे। इनमें क्या किसी ने कभी जबरन यौन संबंध रखने की कोशिश की?, क्या किसी ने आपको अश्लील चित्र दिखाए? क्या आपको किसी ने जबर्दस्ती गले लगाया? क्या कभी आपको किसी ने सार्वजनिक रूप से छूने की कोशिश की? जैसे सवाल शामिल थे। 
 
एससीईआरटी ने यह सर्वे 2017-18 के सत्र में प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में कराया। इसमें छात्र और छात्राओं से अलग अलग सवाल पूछे गए थे। सर्वे में सामने आया कि लड़कियों के मुकाबले लड़के अधिक संख्या में यौन शोषण का शिकार हो रहे हैं। सर्वे में जो निष्कर्ष सामने आया उसके मुताबिक रिश्तेदार, पड़ोसी, दोस्त आदि ने बच्चों का शारीरिक शोषण किया। 
 
इस संबंध में एससीईआरटी की डायरेक्टर ज्योति चौधरी का मानना है कि बच्चे यौन शोषण जैसे मुद्दों को लेकर जागरूक हो रहे हैं और इन पर खुलकर बात कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगर बच्चे स्कूल टाइम से ही इन चीजों को लेकर अवेयर होंगे तो ऐसी चीजों को रोका जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

मंगल ग्रह के सबसे बड़े 'पत्थर' की धरती पर हो रही नीलामी, 14 करोड़ मील की दूर तय कर पहुंचा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

पाकिस्तान में गूंजा जय श्री राम, मुस्लिम कलाकारों ने किया अभिनय, माहौल हुआ राममय

अब समोसा- जलेबी पर लगेगी सिगरेट जैसी वॉर्निंग, जानें क्यों होगा ऐसा?

चुनाव से पहले हत्याओं ने बिहार को दहलाया, आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था संबंधी बढ़ाई चिंता

अगर आपकी प्राइवेट फोटो या वीडियो बिना इजाजत इंटरनेट पर वायरल हो जाए तो तुरंत हटवाने के लिए करें ये काम

अगला लेख