Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद 'मन्नत' में मनी दिवाली, सामने आई शाहरुख खान की पहली तस्वीर

हमें फॉलो करें आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद 'मन्नत' में मनी दिवाली, सामने आई शाहरुख खान की पहली तस्वीर
, गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (20:48 IST)
मुंबई। क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत याचिका आखिरकार मंजूर हो गई है। आर्यन को जमानत मिलने के बाद मन्नत में खुशियां मनाई गईं।
 
शाहरुख के फैन भी इस खबर से खुश थे। आर्यन को जमानत मिलने के बाद पिता शाहरुख की पहली तस्वीर सामने आई।
इसमें वे वकील सतीश मानशिंदे की लीगल टीम के साथ नजर आ रहे हैं। आर्यन खान को जमानत देने के फैसले का कई बॉलीवुड हस्तियों ने स्वागत किया।
मुंबई के तट के पास एक क्रूज पोत से मादक पदार्थों को जब्त करने के सिलसिले में गिरफ्तारी के करीब 20 दिन बाद उसे जमानत दी गई है। न्यायमूर्ति एनवी सांबरे की एकल पीठ ने सह आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी जमानत दे दी। 
webdunia
23 वर्षीय आर्यन की कानूनी टीम शुक्रवार तक उसकी रिहाई के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने का प्रयास करेगी। अभी आर्यन मध्य मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।

आर्यन खान, मर्चेंट और धमीचा को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और एनडीपीएस की संबंधित धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक की जीत पर जश्न मनाने वालों को कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा गद्दार, पूछा यह सवाल