शाहरुख खान बाल-बाल बचे, मुंबई में फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर लगी आग

Webdunia
गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (22:44 IST)
मुंबई। मुंबई के फिल्म सिटी में गुरुवार को शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर आग लग गई।
पुलिस ने बताया कि शाम के समय जब आग लगी तो अभिनेता सेट पर मौजूद थे लेकिन उन्हें कोई नुकसान  नहीं पहुंचा और बाद में वह सेट से निकल गए।
 
पुलिस उपायुक्त विनय राठौड़ ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभी यह पता नहीं चला है  कि किस वजह से आग लगी।
 
उन्होंने बताया कि आग बिजली के तारों, बिजली से चलने वाले उपकरणों, लाइटों, शूटिंग सामान, रस्सियों और  पर्दों तक ही सीमित रही। उन्होंने बताया कि स्टूडियो से धुआं निकलते हुए देखा गया। चार इंजनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
 
जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होनी है। फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो  नासा की एक वैज्ञानिक के प्यार में पड़ जाता है।   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख