Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Shakti Scheme : कर्नाटक में 1 करोड़ महिलाओं ने की सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा

हमें फॉलो करें Shakti Scheme : कर्नाटक में 1 करोड़ महिलाओं ने की सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा
बेंगलुरु , बुधवार, 14 जून 2023 (19:00 IST)
Shakti scheme launched in Karnataka : कर्नाटक में शक्ति योजना की शुरुआत के बाद मंगलवार को 51.53 लाख महिलाओं ने सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा की, जिससे सरकारी खजाने पर 10.82 करोड़ रुपए का भार पड़ा।

इसके साथ ही योजना के तहत अब तक करीब एक करोड़ महिलाओं ने सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में सफर किया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को शुरू हुई योजना के तीसरे दिन मंगलवार को 20.57 लाख लोगों ने बेंगलुरु सिटी बसों में नि:शुल्क सफर किया, जिसके लिए सरकार को 2.02 करोड़ रुपए का भार वहन करना पड़ा।

हालांकि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली 13.98 लाख महिलाओं पर राज्य सरकार ने अधिकतम 4.12 करोड़ रुपए खर्च किए। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम की बसों में 11.09 लाख महिलाओं ने यात्रा की।

शक्ति योजना की शुरुआत के बाद से सिर्फ तीन दिनों में राज्य में 98,58,518 महिलाओं ने राज्य की सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा की, जिससे राज्य के खजाने पर 21.06 करोड़ रुपए का भार पड़ा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता में आने पर शक्ति योजना लागू करने का वादा किया था। (File photo) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस नेता अरुण यादव के विवादित बोल