65 साल के शेख ने 16 साल की लड़की से की शादी

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (16:38 IST)
हैदराबाद। यहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 16 साल की एक लड़की का निकाह 65 साल की उम्र के एक व्यक्ति से कर दिया गया। लड़की मां इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। 
 
खबरों के अनुसार हैदराबाद की रहने वाली सईदा उन्नीसा ने अपनी बेटी की बेमेल निकाह को लेकर अपनी बहन के पति घोसिया और पति सिकंदर को आरोपी बनाया है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार सईदा ने कहा कि उन्होंने धोखे से उनकी बेटी का निकाह ओमान के शेख से कर दिया, जो रमजान के पहले हैदराबाद आया था। 
 
मां ने शेख से अपनी बेटी की शादी का विरोध किया था लेकिन सिकंदर ने एक काजी के साथ मिलकर होटल में ये निकाह करा दिया। सईदा उन्नीसा ने बुधवार को फलकनुमा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि जब शेख से इस बारे में उन्होंने पूछा तो शेख ने बताया कि उसने 5 लाख रुपए में उनकी बेटी को खरीदा है।
 
उसने बताया कि सिकंदर को उसने ये पैसे दिए हैं। शेख ने ये भी कहा कि अगर उसके पैसे उसे वापस मिल जाए तो उनकी बेटी को वो भारत वापस भेजने को तैयार है। सईदा उन्नीसा ने पुलिस को बताया कि सिकंदर ने शेख के कई वीडियो उसे दिखाए और कहा कि अगर बेटी का निकाह शेख से होगा तो उसकी जिंदगी बहुत ऐशो-आराम से बीतेगी। 
 
लड़की से शादी के बाद ओमान का ये शेख चार दिनों तक अपनी नाबालिग दुल्हन के साथ यहां एक होटल में ठहरा था। इसके बाद ओमान का ये शेख लड़की को सिकंदर के घर छोड़कर चला गया। सिकंदर ने ही लड़की को ओमान भेजने के लिए वीजा और दूसरे दस्तावेज तैयार कराए। लड़की की मां ने धमकी की शिकायत भी की। (एजेंसियां)
Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्या है डेड हैंड, रूसी नेता मेदवेदेव की बात सुनकर क्यों भड़क गए ट्रंप, तैनात की परमाणु पनडुब्बियां

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में BJP को मिली बड़ी जीत, 358 में से 125 सीटों पर जमाया कब्जा

झारखंड के शिक्षा मंत्री के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली ले जाएंगे

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप, भूपेंद्र सिंह ने सदन में घेरा

क्या भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, ट्रंप के दावे पर हड़कंप, जानिए क्या है सच्चाई?

अगला लेख