Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
, शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (01:13 IST)
विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की दत्तक बेटी भारती की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर लगते ही शिवराज की पत्नी साधना सिंह अपने बेटे कार्तिकेय के साथ सरकारी अस्पताल पहुंची। वहां वे अपने आंसुओं को रोक ही नहीं पा रहीं थी। बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला गया।
 
विदिशा पुलिस ने संदिग्ध मौत के कारण शव का पोस्टमार्टम करवाया। भारती विदिशा नगर पालिका की मुलाजिम थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह 10 बजे भारती की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें डॉक्टर मंजू जैन के नर्सिंग होम ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर नहीं थी।
 
जब 12 तक भी डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंची, तब तक उपचार के अभाव में भारती बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नर्सिंग होम का स्टाफ व उनके परिजन भारती को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
उनकी मौत की जानकारी छत्तीसगढ़ में रायपुर गए शिवराज सिंह को दे दी गई। शिवराज सिंह के परिवार ने भारती को गोद लिया था और गत वर्ष 1 मई को ही विदिशा के रवींद्र मालवीय से उसका विवाह करवा कर कन्यादान किया था। देर रात तक भारती की मौत की असली वजह का खुलासा नहीं हो सका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका गांधी ने किया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से सुरक्षा कम करने का अनुरोध