कानून उल्लंघन कार्यक्रम में घायल हुए शुभेन्दु अधिकारी, ...और प्रदर्शन भी खत्म

Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (19:51 IST)
सूरी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी बीरभूम जिले में बुधवार को अपनी पार्टी भाजपा के कानून उल्लंघन कार्यक्रम में लोहे के बैरीकेड के पैर पर गिर जाने से घायल हो गए।
 
अधिकारी महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार में कथित वृद्धि के विरुद्ध सूरी में बीडीओ कार्यालय के बाहर 'कानून उल्लंघन कार्यक्रम' की अगुवाई कर रहे थे।
 
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीडीओ कार्यालय में प्रदर्शनकारियों को घुसने से रोकने के लिए उसके बाहर लोहे के बैरीकेड लगा दिए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच झड़प के दौरान एक बैरीकेड अधिकारी के पैर पर गिर गया और वह घायल हो गए। एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
 
प्रदर्शन के दौरान हाथों में पोस्टर एवं तख्तियां लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के विरुद्ध नारे लगाए एवं राज्य में बलात्कार के मामलों में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारी के घायल हो जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

भारत कैसे कर सकता है तेल उत्पादक देशों की बराबरी, नितिन गडकरी ने बताया प्लान

अपनी गुमशुदगी की खुद ही मास्‍टरमाइंड थी अर्चना तिवारी, ऐसे ट्रेन से लापता होने की रची साजिश, 12 दिन बाद सुलझा रहस्‍य

1 सितंबर से महंगी होगी BMW की कारें, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

ऑनलाइन मनी गेमिंग में हर साल 20000 करोड़ गंवा देते हैं लोग

अब ट्रेन में फ्लाइट की तरह fix होगी सामान की लिमिट, जानिए कितना वजन ले जा सकेंगे यात्री

अगला लेख