शुभेंदु अधिकारी बोले, बंगाल में अगली सरकार भाजपा बनाएगी

Webdunia
शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (17:50 IST)
मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए शनिवार को विश्वास जताया कि उनकी नई पार्टी (भाजपा) राज्य में अगली सरकार बनाएगी। अधिकारी यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल हो गए।
 
ALSO READ: बंगाल की राजनीति में 'भूचाल' की तैयारी, दिल्ली पहुंच अमित शाह से मिले शुभेंदु
उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस भगवा पार्टी के कारण ही अस्तित्व में आई थी। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहली बार अमित शाह से 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिला था, जब मुझे कोविड था, तब मेरी पूर्व पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) ने मेरे स्वास्थ्य के बारे में नहीं पूछा जबकि अमित शाह ने 2 बार पूछा कि मेरी तबीयत कैसी है?
 
उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि भाजपा राष्ट्रवाद और बहुलवाद में यकीन करती है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस राज्य को स्थानीय और बाहरी लोगों के आधार पर विभाजित करना चाहती है।अधिकारी ने रैली में कहा कि इस तरह की संकीर्ण राजनीति के लिए तृणमूल कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। 
मुझे वे लोग गद्दार कह रहे हैं, जो खुद (तृणमूल कांग्रेस के) गद्दार हैं। यदि भाजपा यहां नहीं होती, तृणमूल कांग्रेस अस्तित्व में नहीं आती। अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा बंगाल में जीत हासिल करेगी और तृणमूल कांग्रेस पराजित होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप की ताजपोशी के बाद उत्तर कोरिया ने किया क्रूज मिसाइल प्रणाली का परीक्षण, अमेरिका को दी चेतावनी

LIVE: गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयार कर्तव्य पथ, दुनिया देखेगी भारत की आन-बान-शान

Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

रेलवे ने इतिहास रचा, कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

अगला लेख