सिद्धरमैया ने की तोतापुरी आमों पर लगी रोक हटाने की मांग की, आंध्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 जून 2025 (11:32 IST)
Siddaramaiah's letter to Andhra CM: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया (Siddaramaiah) ने आंध्रप्रदेश के अपने समकक्ष चंद्रबाबू नायडू से चित्तूर जिले में कर्नाटक से 'तोतापुरी' (Totapuri mangoes) आमों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 11 जून को लिखे पत्र में कहा कि बिना किसी पूर्व परामर्श या समन्वय के ऐसा एकतरफा निर्णय सहकारी संघवाद की भावना के खिलाफ है।ALSO READ: कर्नाटक में कोविड 19 के नए मामलों को लेकर क्या बोले सीएम सिद्धरमैया
 
प्रतिबंध हटाने का अनुरोध : उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि इससे राज्यों के बीच अनावश्यक तनाव, प्रतिशोधात्मक कदम और कृषि उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला में बाधा उत्पन्न हो सकती है। कर्नाटक की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश ने 10 जून को आंध्रप्रदेश के अपने समकक्ष के. विजयानंद को पत्र लिखकर प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया था। इस प्रतिबंध के खिलाफ कोलार जिले के श्रीनिवासपुरा क्षेत्र के किसानों ने बुधवार को प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी आम के लिए समर्थन मूल्य और प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे थे।ALSO READ: सिद्धरमैया को मिले धमकीभरे फोन, पुलिस से कहा दोषियों का पता लगाने को
 
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पत्र में लिखा कि मुझे जानकारी मिली है कि चित्तूर जिले के जिलाधिकारी ने 7 जून को आदेश जारी कर अन्य राज्यों से तोतापुरी आमों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस आदेश को लागू करने के लिए राजस्व, पुलिस, वन और विपणन विभागों की संयुक्त टीमें तमिलनाडु और कर्नाटक की सीमा पर तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध कर्नाटक के विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख