नवजोत सिद्धू का CM अमरिंदर पर सीधा हमला, 'सहयोगियों के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं, गुरु दरबार में कौन बचाएगा?'

Webdunia
गुरुवार, 13 मई 2021 (19:10 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के असंतुष्ट कांग्रेस नेता नवजोतसिंह सिद्धू ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अमरिन्दरसिंह से कहा कि 'वे साथियों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाना बंद करें। '
 
दरअसल, राज्य के कुछ मंत्रियों ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधने के लिये सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद सिद्धू ने यह बात कही।
ALSO READ: Covishield टीके की दो डोज के बीच का अंतर 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह किया गया : सरकार
क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए सिद्धू ने हाल ही में सिंह पर निशाना साधते हुए उनसे 2015 की बेअदबी की घटनाओं में न्याय दिलाने की मांग की थी। पंजाब के फरीदकोट जिले में हुईं उन घटनाओं में गुरुग्रंथ साहिब के कई फटे हुए पन्ने बिखरे पड़े मिले थे।  इन घटनाओं के दो दिन बाद हुई पुलिस गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। सिद्धू ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा, 'अदालत में आपको कौन बचाएगा ग्रेट गुरू?'
 
 उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, 'कल और आज भी, मेरी आत्मा गुरू साहिब के लिए न्याय मांगती रही है। आने वाले कल भी इस मांग को दोहराता रहूंगा। पंजाब की अंतरात्मा की आवाज पार्टी लाइन से ऊपर है। पार्टी के साथियों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाना बंद कीजिए। आप प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार और जवाबदेह हैं। अदालत में आपको कौन बचाएगा ग्रेट गुरु?'
 
पंजाब तथा हरियाणा उच्च न्यायालय ने पिछले महीने 2015 के कोट कपूरा गोलीबारी मामले की जांच रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। इसके बाद से सिद्धू अमरिन्दर सिंह पर हमला बोल रहे हैं। वे 2015 में हुईं बेअदबी की घटनाओं और पुलिस गोलीबारी के मामले में न्याय में हुई कथित देरी को लेकर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर बार-बार निशाना साध रहे हैं।  इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री ने सिद्धू को पूरी तरह अनुशासनहीन बताया था।
ALSO READ: अगले हफ्ते से लोगों को लग सकता है रूस का Sputnik का टीका, जुलाई से भारत में ही होगा उत्पादन
पंजाब के चार मंत्रियों ने अमरिन्दरसिंह पर निरतंर हमले करने के लिए बुधवार को सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि सिद्धू आम आदमी पार्टी और भाजपा के इशारे पर पार्टी की राज्य इकाई पर हमले कर रहे हैं।

इन चार मंत्रियों में बलबीर सिद्धू, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशू और गुरप्रीत सिंह कंगार शामिल हैं। इनके अलावा तीन अन्य मंत्रियों ने भी कांग्रेस आलाकमान से सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

अगला लेख