सिक्किम में हिमस्खलन, फंसे हुए पर्यटकों की तलाश जारी

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (13:10 IST)
गंगटोक। भारतीय सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO) और पुलिस दल बुधवार को लगातार दूसरे दिन सिक्किम में जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर 15वें माइल के पास बचाव एवं तलाश अभियान चला रहे हैं ताकि हिमस्खलन के बाद वहां फंसे पर्यटकों का पता लगाया जा सके।

ALSO READ: सिक्किम में एवलांच : नाथुला रोड पर हिमस्खलन में 7 की मौत, कई घायल
पूर्वी सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए भीषण हिमस्खलन में 7 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि 13 अन्य घायल हो गए थे। हिमस्खलन से जवाहरलाल नेहरू मार्ग प्रभावित हो गया, जो राज्य की राजधानी गंगटोक को चीन की सीमा पर स्थित नाथुला से जोड़ता है। 
 
पूर्वी सिक्किम के जिलाधिकारी तुषार निखाने के अनुसार, 15वें माइल के पास किसी पर्यटक के बर्फ में फंसे होने का पता लगाने के लिए हमने सुबह करीब आठ बजे से बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया। यह पूछे जाने पर कि कोई पर्यटक मृत या जीवित मिला है, उन्होंने कहा कि बचाव कार्य पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है और अभियान समाप्त होने के बाद विवरण साझा किया जाएगा।
 
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार रात एसटीएमएन का दौरा किया और घायल पर्यटकों से बात की। उन्होंने अस्पताल अधिकारियों को घायलों के लिए हरसंभव इलाज मुहैया कराने का आदेश भी दिया। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख