असम में बाढ़ से स्थिति अब भी गंभीर, 30 जिलों के 24.50 लाख लोग प्रभावित

प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 जुलाई 2024 (14:47 IST)
floods in Assam : असम में शनिवार को भी बाढ़ (flood) से स्थिति गंभीर बनी रही और प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। बाढ़ से 30 जिलों के 24.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में गुवाहाटी (Guwahati) में यह जानकारी दी गई। इस साल बाढ़ से 52 लोग जान गंवा चुके हैं जबकि भूस्खलन और तूफान से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

ALSO READ: Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित
 
बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित डिब्रूगढ़ जिले से लौटे मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिब्रूगढ़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद हमने स्वास्थ्य वित्तीय सहायता योजना असम आरोग्य निधि के साथ कुछ अन्य मुद्दों की समीक्षा की।

ALSO READ: Flood in Assam: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6.71 लाख लोग प्रभावित, 13 मछुआरों को बचाया
 
शर्मा ने यह भी बताया कि अधिकारियों को खासतौर पर दुर्लभतम मामलों को प्राथमिकता देने और किसी मौजूदा योजना के अंतर्गत नहीं आने वालों को प्राथमिकता देने को कहा गया है। बाढ़ प्रभावितों से बातचीत करने के बाद उनकी समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को लेकर उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना इन कठिन समय में उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है।

ALSO READ: Assam Floods: असम में बाढ़ से स्थिति अब भी गंभीर, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित
 
कछार, कामरूप, हैलाकांडी, होजाई, धुबरी, नागांव, मोरीगांव, ग्वालपाडा, बारपेटा, डिब्रूगढ़, नलबाड़ी, धेमाजी, बोंगाईगांव, लखीमपुर, जोरहाट, सोनितपुर, कोकराझार, करीमगंज, दक्षिण सलमारा, दरांग और तिनसुकिया जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन के अनुसार सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिलों में धुबरी, दरांग, कछार, बारपेटा और मोरीगांव शामिल हैं। कुल 47,103 प्रभावित लोगों ने 612 शिविरों में शरण ली है जबकि 4,18,614 लोगों को राहत सामग्री प्रदान की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा फैसला, साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सभी बरी

LIVE: मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला कुछ ही देर में, साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद

बड़ी खबर, अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में गड़बड़ी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल, हजारों यात्री परेशान

अमेरिकी टैरिफ पर भड़की कांग्रेस, पूछा ट्रंप और मोदी की दोस्ती से हमें क्या मिला?

अगला लेख