हवाई अड्‍डे पर थप्पड़ कांड, कर्मचारी से भिड़ी महिला

Webdunia
मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (17:02 IST)
नई दिल्ली। शहर के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह एक महिला यात्री और एयर इंडिया की एक ड्यूटी मैनेजर ने एक दूसरे को थप्पड़ मारे। महिला यात्री को देर से आने पर बोर्डिंग करने से मना कर दिया गया जिसके बाद यह घटना हुई।
 
अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली महिला और अधिकारी में बहस के बाद यह सब हुआ। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि काउंटर पर कार्यरत एक कर्मचारी ने महिला यात्री को बताया कि वह चेक-इन नहीं कर सकती क्योंकि वह उड़ान के लिए देरी से पहुंची है।
 
इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई और कर्मचारी ने महिला को ड्यूटी मैनेजर के पास जाने को कहा और फिर ड्यूटी मैनेजर एवं कर्मचारी के बीच बहस और झड़प हुई। एयरलाइन के सूत्रों ने कहा कि यात्री ने कथित रूप से ड्यूटी मैनेजर को थप्पड़ जड़ दिया।
 
हवाई अड्डे के पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने कहा कि ड्यूटी मैनेजर ने भी बदले में थप्पड़ मारा। उन्होंने कहा कि यात्री और एयर इंडिया की कर्मचारी के बीच बहस हुई और यात्री ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कर्मचारी ने भी उसे थप्पड़ मारा। यात्री ने बाद में पुलिस को बुलाया और पुलिस थाने गई।
 
प्रवक्ता के अनुसार बाद में यात्री और एयर इंडिया की कर्मचारी दोनों ने एक दूसरे से माफी मांगी और मुद्दे का दोस्ताना तरीके से हल हो गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata college gang rape: पुलिस ने आरोपियों को अपराध स्थल ले जाकर घटना का नाट्य रूपांतरण किया

त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर पीएम मोदी, कांग्रेस को क्यों याद आईं इंदिरा गांधी?

भाजपा विधायक ने की बीजद की महिला नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी, ओडिशा में छिड़ा राजनीतिक विवाद

रूस ने अफगानिस्तान में तालिबान शासन को दी मान्यता, ऐसा करने वाला वह पहला देश

महाराष्‍ट्र में भाषा विवाद में हिंदू मुस्लिम की एंट्री, नितेश राणे का भड़काऊ बयान

अगला लेख