कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, एसएम कृष्णा ने छोड़ी राजनीति

Webdunia
रविवार, 29 जनवरी 2017 (10:08 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में विदेश मंत्री रहे एसएम कृष्णा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने की साथ ही राजनीति से भी संन्यास लेने का फैसला किया है। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में इस 84 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे है। हालांकि उन्होंने अपने इस फैसले के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया।
 
कांग्रेस में छह दशक से ज्यादा वक्त बिता चुके कृष्णा पहली बार 1962 में विधायक और फिर 1968 में मांड्या से सांसद बने थे। मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल में वह विदेश मंत्री बने। इस से पहले भी वह पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुके है।
 
1999 में उन्होंने कांग्रेस को कर्नाटक में जीत दिलाने के बाद 2004 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। 1992 से 1994 तक वह कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री भी रहे थे। कृष्णा ने 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दीं हैं। पिछले कुछ साल से वह पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे थे।
Show comments

जरूर पढ़ें

कठुआ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पुलिस हेडकांस्टेबल शहीद, 7 सैनिक हुए घायल

महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? आयोग ने बताई डेडलाइन

UP : संगीत सोम ने को-ऑपरेटिव के एआर को दी ऑफिस से उठाने की धमकी, ऑडियो वायरल

फोन पर प्यार भरी बातें, कमरे में बुलाकर हमबिस्तर, बिहार में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, करते थे 3 से 4 लाख की वसूली

Hyundai IPO : हुंडई ला रही है सबसे बड़ा आईपीओ, निवेशक क्यों कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, उदयनिधि को बनाया डिप्‍टी CM, सेंथिल बालाजी की हुई वापसी

नसरल्लाह की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती ने रद्द किया चुनाव प्रचार

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 59 लोगों की मौत, 36 अन्य घायल

अनुच्छेद 370 को केवल भारत सरकार ही बहाल कर सकती है : गुलाम नबी आजाद

हरियाणा में दर्द के दशक का करेंगे अंत : राहुल गांधी

अगला लेख