Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल में भारी बर्फबारी, हल्की बारिश, तापमान पहुंचा शून्‍य से नीचे

हमें फॉलो करें हिमाचल में भारी बर्फबारी, हल्की बारिश, तापमान पहुंचा शून्‍य से नीचे
, मंगलवार, 12 मार्च 2019 (12:09 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर ताजा बर्फबारी के बाद मंगलवार को मनाली और कुफरी में तापमान शून्य से नीचे चला गया। राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई। कुल्लू जिले में मनाली और शिमला जिले के कुफरी तथा चंबा जिले के डलहौजी में क्रमश: नौ, तीन और दो सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग केंद्र, शिमला ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लाहौल और स्पीति क्षेत्र के केलोंग और किन्नौर के कल्पा में क्रमश: 15 सेंटीमीटर और 24 सेंटीमीटर हिमपात हुआ।

विभाग ने बताया कि मनाली और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। केलोंग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

कुफरी का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं डलहौजी और शिमला का न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 और 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंगापुर ने बोइंग 737 मैक्स के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध